3 अप्रैल 2013 - 19:30

ज़ायोनी सैनिकों ने ज़ायोनी शासन के अत्याचार के खिलाफ प्रदर्शन करने वाले फिलिस्तीनियों पर एक बार फिर हमला किया है......

ज़ायोनी सैनिकों ने ज़ायोनी शासन के अत्याचार के खिलाफ प्रदर्शन करने वाले फिलिस्तीनियों पर एक बार फिर हमला किया है।इरना की रिपोर्ट के अनुसार ज़ायोनी शासन के जेल में फिलिस्तीनी कैदी मैसरह अबू हमदिया की शहादत के खिलाफ फिलिस्तीनी नौजवानों ने आज जोर्डन नदी के पश्चिमी तट में स्थित अल-ख़लील शहर में प्रदर्शन किया। रिपोर्ट के अनुसार ज़ायोनी सैनिकों ने प्रदर्शनकारियों पर हमला किया और उन्हें फायरिंग का निशाना बनाया। जानकारी के मुताबिक प्रदर्शनकारियों और ग़ासिब ज़ायोनी सैनिकों के बीच झड़पें भी हुई हैं।उल्लेखनीय है कि मंगलवार को ज़ायोनी शासन की जेल में ज़ायोनी अधिकारियों के अत्याचार के कारण फ़िलिस्तीनी कैदी मैसरह अबू हमदिया की शहादत हो गई थी। ज़ायोनी शासन ने बीमार फिलिस्तीनी कैदियों को चिकित्सा सहायता देने से इंकार कर दिया था।